Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक

मंडला, 28 मार्च 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व विभाग के कोर वर्क्स की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा, अभिलेख दुरुस्ती, राजस्व वसूली, रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण, साइबर तहसील आदि विषयों पर तहसीलवार जानकारी लेते हुए बिंदुवार चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्व विभाग के लंबित प्रकरणों का निराकरण शीघ्रता से करें। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग के कोर वर्क्स पर विशेष फोकस करें। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे राजस्व वसूली के कार्य में तेजी लाएं और शत-प्रतिशत वसूली का लक्ष्य हासिल करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, समस्त एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और अन्य राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में अब तक 880.5 मिमी वर्षा दर्ज, मंडला तहसील में सबसे अधिक 982.2 मि.मी. बारिश दर्ज  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 13 जुलाई 2022

Reva India News

सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को हुआ पीपीओ वितरण

Reva India News

Leave a Comment