Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना 2027ः फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू फील्ड ट्रेनर्स को दी जा रही है जनगणना के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी

मंडला, 28 मार्च 2026

भारत की जनगणना 2027 के लिए जिला योजना भवन में फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में शुरू हुआ है। यह प्रशिक्षण 30 मार्च तक चलेगा। इसका उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के कार्य को सुव्यवस्थित और त्रुटिरहित रूप से संपन्न करने के लिए तैयार करना है। फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के विभिन्न पहलुओं जैसे कि मकान सूचीकरण, मकानों की गणना, और डेटा संकलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

इन फील्ड ट्रेनर्स का मुख्य दायित्व होगा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करें, जिससे जनगणना का कार्य जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से किया जा सके। उन्हें जनगणना के दौरान डेटा संग्रहण, प्रपत्र भरने की सही विधि, और मोबाइल ऐप के संचालन के बारे में भी जानकारी दी जा रही है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना के कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर सही और प्रभावी तरीके से संपन्न करने के तरीके सिखाये जा रहे है।

जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा। फील्ड ट्रेनर्स को इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारी प्रदान की जा रही है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना के कार्य को त्रुटिरहित और सफल बनाने के लिए फील्ड ट्रेनर्स को तैयार किया जा रहा है।

Related posts

कार्यक्रम में सिखाई गई बातों को अपने जीवन में उतारें आत्मविश्वास से बनें सशक्त – मंत्री श्रीमती उइके मंडला में आयोजित सृजन कार्यक्रम के समापन में शामिल हुई

Reva India News

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएँ

Reva India News

विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment