Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में विश्व होम्योपैथी दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

मंडला, 9 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश शासन आयुष विभाग मंत्रालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 10 अप्रैल को विश्व होम्योपैथी दिवस के उपलक्ष्य में डॉ. सैमुअल हैनिमैन जयंती पर माहिष्मती घाट मंडला में प्रातः 10 बजे से निःशुल्क होम्योपैथी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले में आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिविर में अनुभवी आयुष चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां प्रदान की जाएंगी। आयुष विभाग द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाएं और होम्योपैथी पद्धति से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Related posts

माहिष्मती घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान पीएचई मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने की सफाई  

Reva India News

कार्यकर्ताओं ने कराया रक्त परीक्षण हुआ वृक्षारोपण  

Reva India News

इंटरनेट सुरक्षा दिवस 11 को

Reva India News

Leave a Comment