Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में 8वें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ

मंडला, 9 अप्रैल 2026

8वें पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के आंगनवाड़ी केंद्रों में उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी एवं ग्राम स्तर पर रैली निकालकर आमजन को जागरूक किया गया तथा सभी को 15 दिवसीय पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षकों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा उपस्थित महिलाओं एवं हितग्राहियों को पोषण पखवाड़ा के मुख्य घटकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बच्चों के जीवन के प्रारंभिक 6 वर्षों में विशेष देखभाल अत्यंत आवश्यक होती है, क्योंकि इसी अवधि में बच्चे के मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास होता है। इस अवसर पर दीवारलेखन के माध्यम से भी प्रचार किया गया।

कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी और बच्चों के संतुलित एवं पौष्टिक आहार पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि वर्तमान समय में बच्चों में मोबाइल के अत्यधिक उपयोग की प्रवृत्ति बढ़ रही है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

इससे बचाव के लिए पारंपरिक खेलों और स्थानीय रूप से बनाए जाने वाले खिलौनों को बढ़ावा देने की सलाह दी गई, ताकि बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से हो सके। कार्यक्रम के माध्यम से स्वस्थ एवं पोषित समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।

Related posts

छठ पूजा का पर्व सबके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आरएसएस के स्थापना दिवस की दी बधाई और शुभकामनाएं

Reva India News

जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के तहत चार क्लस्टरों में होंगे सामूहिक विवाह

Reva India News

Leave a Comment