Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पिंडरई सेक्टर में जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना

मंडला, 10 अप्रैल 2026

मध्यप्रदेश शासन की महत्त्वाकांक्षी योजना ’जल गंगा संवर्धन अभियान’ के अंतर्गत “जल शक्ति से नव भक्ति (सुरक्षित जल-समृद्ध कल)” पहल को आगे बढ़ाते हुए पिंडरई सेक्टर के छात्रों ने सराहनीय कदम उठाया। म.प्र. जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नैनपुर विकासखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में राहगीरों की सुविधा के लिए जल मंदिर (प्याऊ) स्थापित किए जा रहे हैं।

इसी क्रम में सेक्टर-2 पिंडरई की ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से 9 अप्रैल को ग्राम पंचायत पिंडरई के बस स्टैंड चौराहे पर जल मंदिर (प्याऊ) की स्थापना की गई। कार्यक्रम की शुरुआत तिलक एवं पूजन के साथ की गई, जिसके बाद राहगीरों को ठंडा पानी पिलाकर सेवा कार्य किया गया।

इस अवसर पर सेक्टर परामर्शदाता श्री संतोष कुमार भांवरे ने जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम की जानकारी देते हुए छात्रों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण, जल स्त्रोतों की सफाई और जनजागरूकता के महत्व के बारे में बताया।

विकासखंड समन्वयक श्रीमती सीता उइके ने गांव में हैंडपंप, नदी-नालों की नियमित सफाई, वृक्षारोपण तथा प्राकृतिक जल स्त्रोतों के संरक्षण में जनसहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों एवं ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पिंडरई की अध्यक्ष श्रीमती भारती राजपूत, सचिव श्रीमती मंजू राजपूत, नवांकुर संस्था जनकल्याण शिक्षा सेवा एवं विकास समिति मक्के से कार्यक्रम समन्वयक श्री राजकुमार यादव, सेक्टर परामर्शदाता श्री संतोष कुमार भांवरे सहित सीएमसीएलडीपी पाठ्यक्रम के छात्र श्री राघव सिंह राजपूत, श्री नवीन कुमार, श्री करेंद्र झारिया, मेघा झारिया, श्री रंजीता झारिया, सकुन पनिका, सारिका श्रीवात्री, अवंति धुर्वे एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Related posts

न्यायालय परिसर में महिलाओं से संबंधित अधिनियम पर परिचर्चा आयोजित न्यायाधीश ने दिखाई ‘’महिला/बालिका सुरक्षा जागरूकता रैली’’ को हरी झंडी

Reva India News

18 फरवरी को नर्मदा तटों पर होगा श्रमदान, दिलाई जाएगी स्वच्छता की शपथ  

Reva India News

कलेक्टर ने किया बम्हनी, सिलगी एवं पेटेगांव स्कूल का निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment