Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

मंडला 16 जुलाई 2024

विद्युत कम्पनी वृत्त कार्यालय मंडला में ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अधीक्षण अभियन्ता द्वारा राजीव कॉलोनी विद्युत मण्डल परिसर एवं वृत्त कार्यालय परिसर में पीपल, जामुन, नीम, पारिजात आदि के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही आम, अमरूद एवं जामुन जैसे फलदार एवं छायादार वृक्षों का रोपण भी किया गया। तदुपरांत श्री खान द्वारा वृक्षों की उपादेयता पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि किस प्रकार से वृक्ष मानवीय जीवन में अति महत्वपूर्ण हैं। यदि हमें अपनी अगली पीढ़ी को पानी, ऑक्सीजन की कमी एवं ग्लोबल वार्मिंग से बचाना है तो यह कार्यक्रम निरन्तर चलते रहना चाहिये ताकि, भूजल स्तर में कोई कमी न हो एवं स्वच्छ प्राणवायु प्राप्त हो।

Related posts

सरकार कृषि को लाभ का धंधा बनाने के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

ग्राम पीपरपानी में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 72 आवेदकों की समस्या

Reva India News

Leave a Comment