Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर ने किया टिकरिया आश्रम का औचक निरीक्षण बच्चों को मिले घर जैसा माहौल

मंडला, 16 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने विकासखंड मवई के ग्राम टिकरिया स्थित ’राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह आदिवासी बालक छात्रावास आश्रम’ का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावास के सभी छात्र स्कूल गए हुए थे। कलेक्टर ने छात्रावास की अधोसंरचना, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम सुश्री सोनाली देव सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

अगले सत्र में शत-प्रतिशत प्रवेश का लक्ष्य

 

छात्रावास अधीक्षक से चर्चा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि छात्रावास की कुल क्षमता 50 की है, लेकिन वर्तमान में केवल 30 बच्चे ही यहाँ दर्ज हैं। कलेक्टर श्री धोटे ने निर्देश दिए कि अगले शैक्षणिक सत्र में सभी 50 सीटों पर प्रवेश सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद छात्र इस आश्रम सुविधा का लाभ उठा सकें।

अधीक्षक एवं बीईओ को कलेक्टर के मुख्य निर्देश

 

बच्चों को शासन द्वारा निर्धारित मेनू के अनुरूप ही पौष्टिक भोजन और नाश्ता दिया जाए। अधीक्षक और स्टॉफ बच्चों को घर के सदस्यों की तरह स्नेह दें, ताकि वे बेहतर वातावरण में शिक्षा प्राप्त कर सकें। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में अनिवार्य रूप से शामिल करें। बच्चों का नियमित हेल्थ चेकअप कराया जाए और उनकी छात्रवृत्ति का समय पर भुगतान सुनिश्चित हो।

नियमित मॉनिटरिंग और पंजी का अवलोकन

 

अधिकारियों ने छात्रावास की निरीक्षण पंजी का भी सूक्ष्मता से अवलोकन किया। कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए भविष्य में भी नियमित निरीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने बच्चों की दिनचर्या को अनुशासित और शिक्षाप्रद बनाने पर विशेष जोर दिया।

 

दुर्घटना रोकने के लिए बिजली बॉक्स कवर करने के निर्देश

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने परिसर में बिजली के खुले स्विच बोर्ड और बॉक्स को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने अधीक्षक को निर्देशित किया कि सभी बिजली के बॉक्स को तत्काल कवर कराया जाए, ताकि स्कूल से लौटने के बाद बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या विद्युत दुर्घटना न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही अक्षम्य होगी।

Related posts

नमामि नर्मदे सेवा अभियान के तहत संगम घाट में साफ सफाई और श्रमदान किया गया कलेक्टर, जनप्रतिनिधि, समाजसेवियों और अधिकारियों ने लोगों से की स्वच्छता को अपनाने की अपील

Reva India News

मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Reva India News

सफलता की कहानी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से एनएच-30 से कन्हारी कला तक आवागमन आसान हुआ

Reva India News

Leave a Comment