Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 9174 बालिकाएं हुईं टीकाकृत

मंडला, 23 अप्रैल 2026

जिले में बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों से टीकाकरण कराने की अपील की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी. जे. मोहनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 28 फरवरी से जिले में एचपीवी टीकाकरण की शुरुआत की गई है। इस टीकाकरण का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम करना है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और निर्धारित आयु वर्ग की किशोरियों को निःशुल्क लगाया जा रहा है।

यह अभियान जिला चिकित्सालय मंडला, सिविल अस्पताल नैनपुर सहित बम्हनी, बिछिया, बीजाडांडी, घुघरी, मवई, मोहगांव, नारायणगंज एवं निवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आगामी तीन माह तक संचालित किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 23 अप्रैल तक जिले में कुल 9174 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं, ताकि गंभीर बीमारियों से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। सरकार द्वारा यह टीका निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।

Related posts

खाद्य विभाग द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा गुरूवार को माहिष्मती घाट में आयोजित पंचचौकी महाआरती में शामिल हुए

Reva India News

मंडला में डॉग बधियाकरण कार्य में लापरवाही, ठेकेदार पर कार्रवाई की अनुशंसा

Reva India News

Leave a Comment