Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला अस्पताल में टाइप-1 डायबिटीज मरीजों के लिए साप्ताहिक क्लिनिक शुरू

मंडला, 23 अप्रैल 2026

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहंती ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल मंडला में टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित मरीजों के लिए विशेष साप्ताहिक क्लिनिक प्रारंभ किया गया है। यह क्लिनिक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अस्पताल के 10 नंबर ओपीडी में संचालित होगा।

इस क्लिनिक में टाइप-1 डायबिटीज से प्रभावित मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार, परामर्श, मधुमेह शिक्षा तथा इंसुलिन की मासिक निःशुल्क आपूर्ति प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य मरीजों को बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना तथा उनके इलाज से जुड़े आर्थिक बोझ को कम करना है।

एनसीडी जिला नोडल अधिकारी डॉ. मोहसिन मंसूरी ने बताया कि टाइप-1 डायबिटीज एक गंभीर स्थिति है, जिसमें शरीर में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता। नियमित इंसुलिन थेरेपी के अभाव में मरीजों को कई जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यह क्लिनिक मरीजों के लिए जीवन रक्षक साबित होगा।

क्लिनिक में मरीजों को नियमित स्वास्थ्य जांच, रक्त शर्करा की निगरानी, इंसुलिन डोज समायोजन, जटिलताओं की जांच एवं आवश्यक रेफरल की सुविधा दी जाएगी। साथ ही, प्रत्येक माह इंसुलिन की आपूर्ति के साथ ग्लूकोमीटर के लिए 100 टेस्ट स्ट्रिप्स भी उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जिला अस्पताल में शुरू किया गया यह साप्ताहिक टी1डी क्लिनिक बहु-विषयक सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर मरीजों और उनके परिजनों को राहत प्रदान करेगा। यह कार्यक्रम सिविल सर्जन डॉ. विजय धुर्वे के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

Related posts

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई

Reva India News

राजस्व के प्रकरणों को समय-सीमा में निराकृत करें- कलेक्टर राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिये महत्वपूर्ण निर्देश

Reva India News

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की अंतिम सूची का प्रकाशन

Reva India News

Leave a Comment