Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जीवन रक्षक बना मानिकसरा आंगनबाड़ी केंद्र कार्यकर्ताओं ने केंद्र परिसर में टांगे दाने-पानी के सकोरे, जीव-दया का दिया संदेश

मंडला, 23 अप्रैल 2026

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्र मानिकसरा द्वारा सामाजिक सरोकार और जीव-दया की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की गई है। बढ़ते तापमान और ग्रीष्म ऋतु की तपिश को देखते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं द्वारा परिसर में मूक पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सकोरे लगाए गए हैं।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार और विभाग के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने केंद्र के छायादार वृक्षों और सुरक्षित स्थानों पर मिट्टी के पात्र (सकोरे) बांधे हैं। इन पात्रों में नियमित रूप से शीतल जल और अनाज के दाने भरे जा रहे हैं, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को भोजन और पानी के लिए भटकना न पड़े।

ग्रामीणों एवं बच्चों को किया प्रेरित इस पहल के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे भी अपने घरों की छतों और बाड़ियों में पक्षियों के लिए जल-पात्र रखें।

Related posts

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ढुढुवा में कुएं की मरम्मत

Reva India News

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सेना को सम्मानित किया

Reva India News

किशोरी जागरूकता शिविर के अंतर्गत आयोजित हुई विविध गतिविधियां 2304 केन्द्रों में 54217 बालिकाओं, 24456 महिलाओं एवं 5783 पुरूषों सहित 93427 लोगों ने ली शपथ

Reva India News

Leave a Comment