Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेलर कृषि यंत्र से अतिरिक्त आय कमा रहे किसान

मंडला, 26 अप्रैल 2026

कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर जिले के किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी अर्जित कर रहे हैं। विकासखंड मंडला के ग्राम देवगांव के प्रगतिशील किसान श्री राम किशोर रजक ने बेलर कृषि यंत्र के माध्यम से नई मिसाल पेश की है।

श्री रजक ने ई-कृषि अनुदान योजना के तहत बेलर मशीन खरीदी, जिसके जरिए वे गेहूं की कटाई के बाद खेतों में बचे फसल अवशेष (नरवाई) को इकट्ठा कर बंडल (बेल) तैयार कर रहे हैं। यह बंडल कम जगह घेरते हैं और इन्हें आसानी से रखा व परिवहन किया जा सकता है।

किसान के अनुसार, एक एकड़ खेत से 70 से 90 बेल तैयार हो जाते हैं, जिनका वजन लगभग 30 से 35 किलोग्राम प्रति बेल होता है। इन बंडलों को लगभग 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेचकर अतिरिक्त आय प्राप्त की जा रही है। इससे न केवल किसानों की आमदनी बढ़ रही है, बल्कि नरवाई जलाने की समस्या का भी समाधान हो रहा है।

कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अनुसार, लगभग 4.5 लाख रुपये कीमत वाले बेलर यंत्र पर अधिकतम 2.20 लाख रुपये तक का अनुदान उपलब्ध है। इच्छुक किसान विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा बन रही है, जो आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

Related posts

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता प्रदर्शनी एवं जिला जेल में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Reva India News

न्यायालय तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर पेश करें दावा/आपत्ति

Reva India News

अशासकीय विद्यालय नवीन मान्यता व मान्यता नवीनीकरण के लिए 10 फरवरी तक आवेदन

Reva India News

Leave a Comment