Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मलेरिया व डेंगू, चिकुनगुनिया से बचाव के लिए रखें सावधानियाँ

मंडला 6 जुलाई 2024

वर्षाकाल में मच्छरों की उत्पत्ति बढ़ जाता है और मच्छरजन्य परिस्थितियाँ निर्मित होती हैं जिससे मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया के प्रसार की भी संभावना होती है, इसलिए मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियाँ रखी जानी अत्यंत आवश्यक है।

 

मलेरिया के लक्षण

 

कोई भी बुखार मलेरिया हो सकता है। कपकपी के साथ तेज बुखार, सिर दर्द, उल्टी होना, बेचैनी, कमजोरी, सुस्ती, रुक रुक्कर बुखार आना, पसीना आकर बुखार उतरना, ठंड, गर्मी या तपन का महसूस होना आदि मलेरिया के लक्षण हैं।

 

बुखार आने पर क्या करें

 

बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में खून की जाँच कराएं एवं मलेरिया की पुष्टि होने पर पूर्ण उपचार लें। खाली पेट दवा का सेवन कदापि नहीं करना चाहिए। मलेरिया की जांच व उपचार सभी शासकीय अस्पतालों पर निःशुल्क उपलब्ध है।

 

डेंगू मलेरिया फैलाने वाले मच्छर कहाँ पैदा होते हैं

 

छत पर खुली टंकियाँ, खाली बर्तन, मटके, गमले, टायर, कूलर, फ्रिज के पीछे भरा पानी, गार्डन, फूलदान, पात्रों में एक सप्ताह से अधिक भरे साफ पानी में मच्छर अंडे देते हैं जिससे लार्वा एवं पूर्ण वयस्क मच्छर बनता है।

 

डेंगू के लक्षण

 

2-7 दिन तक बुखार, सिर दर्द, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ों में दर्द, आँख के पीछे दर्द, खसरा जैसे लाल चकत्ते-छाती एवं हाथों पर डेंगू के लक्षण होते हैं।

 

डेंगू का उपचार

 

डेंगू की कोई विशिष्ट दवा नहीं हैं। डेंगू की पुष्टि होने पर चिकित्सक के परामर्श अनुसार उपचार लेना चाहिए। रोगी को पर्यापत मात्रा में पेय पदार्थ जैसे- फलों का रस, पानी, ओ.आर.एस लेना चाहिए एवं आराम करना चाहिए। किसी भी दर्द निवारक गोली का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

क्या करें

 

मच्छरों की उत्पत्ति को रोकने हेतु भरे हुए पानी को हर 3-4 दिन में बदलना चाहिए। पानी संग्रहण करने वाली टंकी, बाल्टी एवं अन्य, पानी से भरे हुए बर्तन को ढक्कर रखना चाहिए। वाशबेसिन, बाथरुम में पानी निकासी के स्थान में मच्छररोधी जाली लगवाना चाहिए एवं मच्छर की उत्पत्ति स्थल पर मिट्टी का तेल या जला हुआ आइल डालना चाहिए। यह आवश्यक है कि घरों के आस-पास सफाई रखें, अनावश्यक पानी जमा न होने दें। सोने के लिए हम मच्छरदानी का उपयोग करें, घरों में मच्छर निरोधक जालियों, मच्छर निरोधी क्रीम, कॉइल का उपयोग करें। अपने घरों में मच्छर निरोधक पौधे जैसे- लेमन ग्रास, लहसुन, लेवेंडर, गेंदा, तुलसी, सिट्रोनेला इत्यादि लगाएं।

Related posts

एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 9174 बालिकाएं हुईं टीकाकृत

Reva India News

कलेक्टर ने किया सिंगारपुर कृषि फार्म का अवलोकन  

Reva India News

मंडला जिले के 945 मतदान केन्द्रों में निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन संपन्न हुआ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की बैठक सह प्रेस वार्ता ली

Reva India News

Leave a Comment