Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तेज गर्मी में किसानों को राहत: उपार्जन केंद्र पर की गई विशेष व्यवस्थाएं

मंडला, 27 अप्रैल 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशानुसार बी-पैक्स मंडला के उपार्जन केंद्र आमानाला में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। तेज गर्मी और धूप से बचाव के लिए केंद्र पर किसानों के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है ताकि वे छाया में बैठ सकें और अपना उपार्जन कार्य कर सकें।

केंद्र में ठंडे पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ ग्रीन नेट के माध्यम से टेंट तैयार किया गया है, ताकि किसानों को धूप से राहत मिल सके। इन व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट और प्रसन्न नजर आए। किसानों की सलाह के अनुसार उपार्जन कार्य का समय भी निर्धारित किया गया है। अब कार्य सुबह 7 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर में विश्राम के बाद शाम 4 बजे से 7 बजे तक जारी रहेगा, जिससे गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके। छाया, वितरण एवं अन्य व्यवस्थाओं के दौरान वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक, समिति के प्रशासक, प्रबंधक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह पहल किसानों को राहत देने और उपार्जन प्रक्रिया को सुगम बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Related posts

राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना से संबंधित जानकारी

Reva India News

जिले में सहकारी समितियों एवं विपणन संघों में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध

Reva India News

आर्थिक सहायता स्वीकृत  

Reva India News

Leave a Comment