Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के लिए समय-सारणी जारी, नए आवेदन नहीं होंगे स्वीकार

मंडला, 30 अप्रैल 2026

निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)(ग) के अनुसार जिले में सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया के लिए संचालित कक्षा नर्सरी से आठवी तक के समस्त मान्यता प्राप्त प्राईवेट स्कूल जिनमें सीटें रिक्त हैं पोर्टल पर प्रदर्शित किया गया है।

ब्लॉक बिछिया में रिक्त सीट 11, घुघरी में 4, मण्डला में 33, मवई में 4, मोहगांव में 7 एवं नैनपुर में 24 सीट तथा नारायणगंज ब्लॉक में 2 सीट रिक्त हैं। इस प्रकार जिले के सभी विकासखंडों में 85 सीटें रिक्त हैं।

जिला शिक्षा केंद्र मंडला द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए द्वितीय चरण प्रवेश प्रक्रिया संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार इस चरण में ’’नवीन आवेदन पंजीयन नहीं किया जाएगा’’।

ऐसे आवेदक जिन्होंने पूर्व में आवेदन किया था लेकिन सत्यापन नहीं करा पाए थे, वे अब अपने चयनित जनशिक्षा केंद्र पर जाकर सत्यापन करा सकेंगे। सत्यापन के बाद पात्र पाए जाने पर आवेदक द्वितीय चरण में विद्यालयों की चॉइस अपडेट कर सकेंगे।

वहीं, प्रथम चरण में आवेदन करने के बाद भी जिन विद्यार्थियों को विद्यालय आवंटित नहीं हुआ था, अथवा जिनका आवंटन हुआ लेकिन उन्होंने प्रवेश नहीं लिया, उन्हें भी द्वितीय चरण में अपनी चॉइस अपडेट कर लॉक करना अनिवार्य होगा। जिन विद्यालयों में सीटें रिक्त हैं, उन्हीं में विकल्प भरने की सलाह दी गई है ताकि आवंटन की संभावना बढ़ सके।

सत्यापन प्रक्रिया 4 मई से 9 मई तक, विद्यालय चॉइस अपडेट 11 मई से 16 मई तक, ऑनलाइन लॉटरी 20 मई को तथा आवंटन उपरांत प्रवेश एवं रिपोर्टिंग 20 मई से 10 जून तक।

Related posts

परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा मनाया गया ’ड्राईवर्स डे’

Reva India News

एडीएम ने किया कंटेनमेंट क्षेत्रों का निरीक्षण

Reva India News

बाल नाट्य कार्यशाला का समापन आज

Reva India News

Leave a Comment