Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गर्मी में लू से बचने एडवाइजरी

मंडला, 13 मई 2026

गर्मी के दिनों में अधिक समय तक धूप में रहने से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है। लू लगने पर तेज सिरदर्द, चक्कर आना, प्यास अधिक लगना, शरीर में पानी की कमी, आंखों में जलन, बुखार, त्वचा लाल होना, उल्टी, सांस फूलना, बेचैनी तथा बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

कैसे करें बचाव

 

लोग बाहर निकलते समय हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर और कान को कपड़े या टोपी से ढकें तथा छाता और चश्मे का उपयोग करें। घर से निकलने से पहले पर्याप्त पानी पीकर निकलें और दिनभर अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें। तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचें और अपने साथ पानी अवश्य रखें।

विशेष सावधानी की जरूरत

 

बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को गर्मी से विशेष रूप से बचाने की सलाह दी गई है। उन्हें बेवजह धूप में न जाने दें, समय-समय पर पानी पिलाएं तथा ठंडे फल एवं तरल पदार्थों का सेवन कराएं। अधिक समय तक धूप में श्रम कार्य करने से बचें।

लू लगने पर प्राथमिक उपचार

 

यदि किसी व्यक्ति को लू लग जाए तो उसे तुरंत छायादार स्थान पर लिटाकर कपड़े ढीले करें और ठंडे पानी से शरीर को ठंडा करें। होश में आने पर उसे ठंडे पेय पदार्थ या कच्चे आम का शरबत दिया जा सकता है। गंभीर स्थिति या बेहोशी होने पर तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को बुलाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन सावधानियों का पालन कर गर्मी के मौसम में लू से सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

Related posts

वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न

Reva India News

आज 7 स्थानों में आयोजित होंगे शिकायत निवारण शिविर

Reva India News

राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई

Reva India News

Leave a Comment