Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नरवाई जलाने की सूचना पर राजस्व एवं कृषि विभाग की त्वरित कार्रवाई

मंडला, 12 मई 2026

जिले के ग्राम घुघरा, आमगांव एवं मधुपुरी में नरवाई जलाए जाने की सूचना प्राप्त होने पर राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम तत्काल फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंची। टीम द्वारा खेतों में लगी आग को बुझाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन खेतों की मेड़ पार करने में वाहन को कठिनाई होने एवं समय अधिक हो जाने के कारण कई स्थानों पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा हाथ से ही आग बुझाई गई।

संबंधित पटवारी कृषकों के विरुद्ध प्रकरण तैयार कर अतिशीघ्र तहसील कार्यालय में प्रस्तुत करें। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि नरवाई न जलाएं तथा पर्यावरण एवं कृषि भूमि की सुरक्षा में सहयोग करें।

Related posts

लेखा प्रशिक्षण के आवेदन 23 जुलाई तक

Reva India News

यातायात जागरूकता और नशा मुक्ति की दिशा में पुलिस की सशक्त पहल एसपी के निर्देशन में मनेरी में जागरूकता, नादिया तिराहा ब्लैक स्पॉट पर हेलमेट वितरण

Reva India News

109 बीएलओ को दिया गया प्रशिक्षण

Reva India News

Leave a Comment