Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

घुघरी में गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का जनसंकल्प, माँ नर्मदा पूजन से गूंजा “जल बचाओ” का संदेश

मंडला, 26 मई 2026

गंगा दशहरा के पावन अवसर पर घुघरी क्षेत्र में आस्था, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। सिद्ध आश्रम में माँ नर्मदा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जनजागरूकता रैली निकाली गई।

कार्यक्रम में एसडीएम श्री सचिन जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार, , सरपंच, सचिव सहित जनअभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक श्री नेमलाल धुर्वे, नवांकुर संस्था के रमेश गोप, मैकल वैली एजुकेशन सोसाइटी के कन्हैया गोप, सीएम इंटर्न मिलन सिंह धुर्वे एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रैली के बाद नदी तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें सभी ने श्रमदान करते हुए नदी किनारे की साफ-सफाई की तथा जल संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम के दौरान “जल ही जीवन है” का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।

पूरे आयोजन में लोगों का उत्साह, एकजुटता एवं पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। इस प्रेरणादायक पहल ने घुघरी को जनजागरूकता एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में एक उदाहरण के रूप में स्थापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं जल संरक्षण करेंगे और समाज को भी इसके प्रति जागरूक बनाएंगे।

Related posts

अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर इनाम घोषित

Reva India News

झील महोत्सव  : रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का संगम  सुबह 7 बजे से शाम तक हो रहीं 18 साहसिक गतिविधियॉं सांस्कृतिक रंगों से सज रही रातें रोमांच, प्रकृति और संस्कृति का अनूठा संगम

Reva India News

समानता और संघर्ष का संदेश लेकर मनाई गई अंबेडकर जयंती

Reva India News

Leave a Comment