Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर श्री धोटे ने जनसुनवाई में सुनीं 109 शिकायतें

मंडला, 5 मई 2026

आम जनता की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए मंगलवार को जिला योजना भवन में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना और उनके समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 109 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर श्री धोटे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कई शिकायतों के मामले में 1 दिवस के भीतर निराकरण सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री धोटे ने उपस्थित जिला अधिकारियों को कहा कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए।

संम्पन्न हुई जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर श्री शैलेन्द्र चौधरी, संयुक्त कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमारे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 2 सितम्बर 2021

Reva India News

*नवरात्रि पर्व को लेकर मंडला पुलिस अलर्ट, शहर में निकाला फ्लैग मार्च एवं दुर्गा पंडालों का किया निरीक्षण*

Reva India News

गुणवत्तापूर्ण फसलों की खरीदी कर परिवहन करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने की उपार्जन समीक्षा  

Reva India News

Leave a Comment