Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

मंडला, 5 जून 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाबार्ड एवं प्रदान संस्था की संयुक्त पहल पर विकासखंड निवास के थानमगाँव वाटरशेड क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार करना रहा। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य फोकस जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री देवव्रत पाल, वित्तीय साक्षरता अधिकारी श्री कृष्ण कुमार अवस्थी, प्रदान संस्था के श्री अनुरुद्ध शास्त्री, कृषि विकास अधिकारी श्री पंकज धुर्वे, आजीविका मिशन की सुश्री वंदना पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रदान संस्था के प्रतिनिधि, वाटरशेड विकास समिति के सदस्य, महिला समूह के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए सामुदायिक स्तर पर वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया तथा बायोचार इकाई, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होती है।

Related posts

आरएएमपी स्कीम के तहत एमएसएमई सशक्तिकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

कोविड टीके के दोनों डोज अवश्य लगाएँ, सुरक्षा चक्र पूर्ण करें कलेक्टर ने जिलेवासियों से की अपील

Reva India News

सीवरेज लाइन और रोड मरम्मत का कार्य 1 सप्ताह में पूरा करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने प्रातः कालीन भ्रमण में दिए सख्त निर्देश

Reva India News

Leave a Comment