Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

15 जून तक फसल ऋण जमा करने पर किसानों को मिलेगा ब्याजमुक्त लाभ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंडला ने तेज किया ऋण वसूली अभियान

मंडला, 8 जून 2026

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, मंडला की समितियों द्वारा अल्पकालीन फसल ऋण की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बैंक द्वारा किसानों से संपर्क स्थापित कर ऋण राशि समय पर जमा कराने के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं।

बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार रबी वर्ष 2025-26 में किसानों द्वारा लिए गए अल्पकालीन फसल ऋण की वसूली की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। किसानों को समयसीमा के भीतर ऋण राशि जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, क्योंकि 15 जून तक ऋण का भुगतान करने पर किसी प्रकार का ब्याज देय नहीं होगा। साथ ही किसानों को आगामी वर्ष के लिए भी शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर ऋण सुविधा का लाभ मिल सकेगा।

बैंक अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित तिथि तक ऋण राशि जमा नहीं करने पर किसानों को दंडात्मक ब्याज सहित राशि का भुगतान करना पड़ेगा। इसी कारण समितियों के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर किसानों को समय पर ऋण अदायगी के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मंडला ने बताया कि पिछले वर्ष बैंक ने कृषि ऋण वसूली के क्षेत्र में पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। बैंक का लक्ष्य इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान हासिल करना है। इसके लिए ऋण वसूली अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। बैंक प्रबंधन ने सभी ऋणधारी किसानों से अपील की है कि वे 15 जून से पूर्व अपनी ऋण राशि जमा कर ब्याजमुक्त सुविधा एवं आगामी ऋण लाभ का लाभ उठाएं।

Related posts

पंचायत निर्वाचन प्रेक्षक श्री खरे ने किया एआरओ केन्द्रों का निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में दिए विस्तृत निर्देश

Reva India News

जिला चिकित्सालय मण्डला में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई गई

Reva India News

समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक

Reva India News

Leave a Comment