Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उच्च न्यायालय जबलपुर के चीफ जस्टिस ने किया बालिका छात्रावास का निरीक्षण

उच्च न्यायालय जबलपुर के चीफ जस्टिस श्री सुरेश कुमार कैत ने आज जिला मुख्यालय में संचालित 100 कलाम नवरत्न  सीनियर आदिवासी बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने भोजन कक्ष, शयन कक्ष, अध्ययन कक्ष, शौचालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की सराहना की। चीफ जस्टिस श्री सुरेश कुमार कैत ने बालिकाओं से मित्रवत् संवाद किया और बालिकाओं की पारिवारिक पृष्ठभूमि, छात्रावास में रहने का उद्देश्य एवं भविष्य के लक्ष्यों पर बात की। उन्होंने बालिकाओं की सेहत व सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर चीफ जस्टिस ने छात्राओं को उपहार भेंट किए ।

छात्राओं ने भी अपने हाथों से बनाई गोंडी पेंटिंग उन्हें भेंट की, जिसे देखकर चीफ जस्टिस काफी प्रभावित हुए। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री कमल जोशी, विशेष न्यायाधीश आर.के. रावतकर, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित जिलाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स को स्थापित एवं विकसित करने मिलेगी हर संभव मदद और सुविधा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने इन्वेस्ट मध्यप्रदेश रोड-शो में जीसीसी पर राउंडटेबल मीटिंग में उद्योगपतियों से किया संवाद जीसीसी के लिए संवाद का क्रम लगातार रहेगा जारी

Reva India News

अवकाश एवं बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर प्रतिबंध

Reva India News

निशुल्क कोचिंग क्लासेज

Reva India News

Leave a Comment