Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने किया नगर भ्रमण सौंदर्यीकरण, जल निकासी और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश

मंडला, 11 जून 2026

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने गुरुवार को नगर का सघन औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों, आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर जल निकासी की व्यवस्थाओं और शहर के सौंदर्यीकरण का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं।

मंत्री श्रीमती उइके ने अधिकारियों को कहा कि मानसून के आगमन से पहले नगर के सभी छोटे-बड़े नालों और नालियों की युद्धस्तर पर सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों को तत्काल चिन्हित कर वहां पानी की निर्बाध निकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि आगामी बारिश में आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

नगर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाने पर जोर देते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने प्रमुख चौराहों के कायाकल्प, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के संधारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा नगर की सुंदरता और सुव्यवस्था ही उसकी असली पहचान होती है। जनहित के कार्यों और शहर के विकास में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शहर के सुव्यवस्थित विकास में बाधा बन रहे तत्वों पर सख्त रुख अपनाते हुए मंत्री श्रीमती उइके ने छोटी खाई और बड़ी खाई क्षेत्र में किए गए अवैध अतिक्रमणों को तत्काल हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि और सार्वजनिक रास्तों से अतिक्रमण हटाकर शहर को व्यवस्थित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम, नगरपालिका सीएमओ श्री गजानंद नाफड़े, नायब तहसीलदार श्री अजय श्रीवास्तव, नगरपालिका के इंजीनियर, क्षेत्रीय पटवारी सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 1 सितम्बर 2023

Reva India News

नहीं रही लता मंगेशकर

Reva India News

जिले में अब तक 605.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment