268वे विश्व होम्योपैथिक दिवस तथा हैनीमैन जयंती का आयोजन आज
मंडला 9 अप्रैल 2023
जिला आयुष अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अप्रैल 2023 को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक शासकीय होम्योपैथी औषधालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत लोक स्वास्थ्य सेवा प्रदाय संबंधी क्रियाकलाप के तहत विश्व होम्योपैथी दिवस 268वे हैनीमेन जयंती को होम्यो परिवार सर्वजन स्वास्थ्य वन हेल्थ वन फैमिली की थीम पर ग्राम बझौरा गोंधी ग्वारी, पंचायत भवन पाठाचौरई, घुघरी के बनेहरी, निवास के गुंदलई, पंचायत भवन जंतीपुर, थानमगांव, नैनपुर के हीरापुर, कालपी तथा मंडला के ग्राम पंचायत खैरी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

पंजीकृत अशासकीय गौशालाओं को 90 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा स्ट्रा रीपर
मंडला 9 अप्रैल 2023
म.प्र. शासन ने पंजीकृत अनुदान प्राप्त अशासकीय गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने एवं भूसा की समस्या से निजात पाने के लिए ऐसी गौशालाएं जिनके पास 50 से ज्यादा गौवंश और 50 हॉर्स पावर का ट्रेक्टर है, उनको 90 प्रतिशत अनुदान पर स्ट्रा रीपर (पराली से भूसा बनाने वाली मशीन) उपलब्ध कराई जायेगी। इस योजना में 40 प्रतिशत अनुदान कृषि विभाग और 50 प्रतिशत अनुदान म.प्र. गौ-संवर्धन बोर्ड देगा। गौ-शालाओं को यह मशीन केवल 10 प्रतिशत राशि पर मिलेगी। इससे गौ-शालाओं के निराश्रित पशुओं को अच्छी क्वालिटी का भूसा कम खर्च पर उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही पराली जलाने से वायु प्रदुषण की समस्या में कुछ हद तक कमी हो सकेगी। स्ट्रा रीपर प्राप्त करने के लिए पंजीकृत अशासकीय गौशालायें म.प्र. गौसंवर्धन बोर्ड भोपाल को आवेदन कर सकते हैं।

सीजनल इन्फ्लूएंजा की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए एडवायजरी
मण्डला 9 अप्रैल 2023
जन समुदाय के लिए जारी एडवायजरी में कहा गया है कि भारत के कुछ राज्यों में संक्रमण फैल रहा है। तीव्र श्वसन संबंधी बीमारियां जैसे- इन्फ्लूएंजा की बढ़ती प्रवृत्ति के मद्देनजर सीजनल इन्फ्लूएंजा एच-1, एन-1, एच-3, एन-2 वेरियंट की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु एडवायजरी जारी की गई है। सर्दी, खांसी, बुखार है तो नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में जाकर जांच एवं उपचार कराएं। ऐसे मरीज जिनमें छोटे बच्चे, बुजुर्ग व्यक्ति, गर्भवती माता या अन्य किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति विशेष रूप से एच-1, एन-1, एच-3, एन-2 बीमारी से ग्रसित व्यक्ति से सतर्क रहें। इन रोगों को संचरण को सीमित करने के लिए स्वयं की जागरूकता आवश्यक है, जैसे- खांसते-छींकते समय नाक एवं मुंह को ढकना, सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें, भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र में मॉस्क का उपयोग करें। बार-बार हांथों को धोएं, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखें आदि। उन लोगों के सम्पर्क में न रहें जिन्हे श्वसन संबंधी बीमारी हैं।

सुरक्षित मातृत्व दिवस का आयोजन 11 अप्रैल को
मंडला 9 अप्रैल 2023
11 अप्रैल को जिले की समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं में सुरक्षित मातृत्व दिवस का अयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन म.प्र. के आदेशानुसार जिले के समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं (जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा समुदाय स्तर पर हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर/व्ही.एच.एन.डी.) पर अनेक गतिविधियाँ की जाएंगी।
जारी आदेश के तहत समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों तथा एच.डब्ल्यू.सी. में आने वाली समस्त गर्भवती महिलाओं की डिजीटल हिमोग्लोबिनोमीटर द्वारा हिमोग्लोबिन की जांच तथा गुणवत्तापूर्ण ए.एन.सी. चेकअप करना तथा हाईरिस्क गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन एवं उपचार प्राथमिकता से उचित स्वास्थ्य संस्था पर करना सुनिश्चित करें। समस्त ए.एन.एम., सी.एच.ओ. द्वारा हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को उचित उच्च स्वास्थ्य संस्था पर रेफर किया जाना सुनिश्चित हो जिससे उनकी जांच मेडीकल ऑफीसर, स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा की जा सके। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिये प्रसव पूर्व ए.एन.सी. चेकअप के लिये रूपये 100 प्रति विजिट के मान से आशा इनसेंटिव का प्रावधान ई-पीएमएसएमए अंतर्गत किया गया है। जिसके तारतम्य में आशा कार्यकर्ताओं को राशि रूपये 100 प्रतिविजिट प्रति हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को चेकअप हेतु स्वास्थ्य संस्था पर मोबिलाईज कराने पर प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करें। समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं पर तथा समुदाय स्तर पर सुरक्षित मातृत्व दिवस के दिन सभी प्रकार की आवश्यक प्रयोगशालयीन जांचे करवाना सुनिश्चित करें। (हिमोग्लोबिन, Blood grouping typing, हेपेटाईटिस बी. यूरिन एल्ब्यूमिन, शुगर, HIV, HBsAg, VDRL, OGTT), जिला चिकित्सालय पर हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की इंडीकेशन अनुसार निःशुल्क ओ.बी.एस. यू.एस.जी. सुनिश्चित करें। चिन्हाकिंत हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं का प्राथमिकता के आधार पर उपचार सुनिश्चित करें। मध्यम गंभीर एनीमिक महिलाओं को आयरन सुकोज गंभीर एनीमिक महिलाओं को ब्लड ट्रांसफ्युजन तथा आयरन एवं कैल्शियम की गोलियों का वितरण सुनिश्चित करें। समुदाय तथा स्वास्थ्य संस्था पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं की जांचों की प्रविष्टियां एम.सी.पी. कार्ड, अनमोल तथा आर.सी.एच पोर्टल एवं फेसिलिटि ए.एन.सी. रजिस्टर में करना सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य संस्थाओं पर आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं को चाय, नाश्ता की व्यवस्था जे.एस.एस. के डाईट अंतर्गत उपलब्ध बजट में से करें। समस्त बी.सी.एम. अपने विकासखंड अंतर्गत हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की सूची सभी आशा सुपरवाईजर से साझा करें जिससे उन्हें सुरक्षित मातृत्व दिवस पर निकटतम स्वास्थ्य संस्था पर चेकअप हेतु अनिवार्यतः मोबिलाईज किया जा सके। अपने क्षेत्र अंतर्गत FOGSI, IMA, Nursing Home Association से संबद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञों, रेडियोलॉजिस्ट की सेवाऐं शासकीय एवं प्राईवेट अस्पतालों में देने हेतु प्रोत्साहित करें जिससे उनकी सक्रिय सहभागिता एवं विशेषज्ञ सेवाओं से हाई रिस्क गर्भवती महिलाएं लाभान्वित हो सके। समस्त गर्भवती महिलाओं एवं उनके साथ आये परिजनों को सुरक्षित प्रसव प्रक्रिया हेतु परामर्श सत्र का आयोजन करना सुनिश्चित करें। हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं एवं स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को बर्थ पेटिंग होम की महत्वता के विषय में अवगत करवाना सुनिश्चित करें।

पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु पेंशन शिविर 17 से 21 अप्रैल तक
मंडला 9 अप्रैल 2023
17 अप्रैल से 21 अप्रैल 2023 तक लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला पेंशन कार्यालय मण्डला में पेंशन शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में पेंशन प्रकरणों में लगाई गई पूर्व आपत्ति प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से शाम 4 बजे तक लम्बित पेंशन प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं।


1 comment
Good day! I just want to offer you a big thumbs up for your excellent information you have got here on this post. Ill be coming back to your blog for more soon.