Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने देर रात तक किया डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण

मंडला, 20 नवंबर 2025

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत निर्धारित समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण और प्रपत्र (फॉर्म) संकलन का कार्य पूरा होने के बाद अब डेटा की ऑनलाइन प्रविष्टि डिजिटाइजेशन का कार्य लगातार जारी है।

इसी क्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार सिंह ने बुधवार को देर रात तक निर्वाचन कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने नैनपुर अनुभाग के ग्राम पंचायत डिठोरी, जहरमऊ और तहसील नैनपुर में चल रहे गणना पत्रक डिजिटाइजेशन कार्य का निरीक्षण किया।

अपर कलेक्टर ने निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य को त्रुटिरहित पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, नायब तहसीलदार श्री कैलाश कोल, बीएलओ सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

जल शक्ति से नव भक्ति अभियान अंतर्गत ग्राम चरगांव माल में जल प्याऊ का शुभारंभ

Reva India News

जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र मवई के ग्राम पंचायतों में विधिक जागरुकता षिविर सम्पन्न

Reva India News

कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं को मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मान

Reva India News

Leave a Comment