Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 2 जुलाई 2026

2047 तक ग्रामीण भारत की नीव मजबूत करेगी वीबी जीरामजी योजना – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

वीबी जीरामजी योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ, ग्रामीण श्रमिकों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी

 

मंडला, 2 जुलाई 2026

आंध्रप्रदेश में केंद्रीय पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण मंडला जिले के रानी दुर्गावती महाविद्यालय में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन सह शुभारंभ कार्यक्रम में देखा गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत योजना के अंतर्गत जिले के प्रथम कार्य के रूप में ग्राम पंचायत आमानाला में मुक्तिधाम के समीप वृक्षारोपण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

 

2047 तक ग्रामीण भारत की नीव मजबूत करेगी वीबी जीरामजी योजना – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत के निर्माण में यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। योजना के तहत श्रमिकों के पारिश्रमिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह योजना पंचायतों के विभिन्न विकास कार्यों को भी गति प्रदान करेगी।

 

मंत्री श्रीमती उइके ने जल गंगा संवर्धन अभियान का उल्लेख करते हुए इसके सफल क्रियान्वयन की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इसके साथ ही उन्होंने रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं कार्यक्रम के पूर्व आयुष विभाग द्वारा लगाए गए औषधि के स्टॉल का भी निरीक्षण किया।

 

इस अवसर पर बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि यह योजना ग्रामीणों के लिए रोजगार का सशक्त माध्यम बनेगी। इससे जिले के लोगों को रोजगार की तलाश में पलायन नहीं करना पड़ेगा। ग्रामीणों को गांव में रहकर ही अधिक पारिश्रमिक प्राप्त हो सकेगा।

 

क्या है वीबी जीरामजी योजना ?

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शाश्वत सिंह मीना ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों का विस्तार करना, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना तथा ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी। रोजगार उपलब्ध न होने की स्थिति में बेरोजगारी भत्ते का प्रावधान है। साथ ही श्रमिकों को अपने गांव में ही रोजगार उपलब्ध होने से पलायन में कमी आएगी और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को भी गति मिलेगी, योजना के अंतर्गत श्रमिकों के पारिश्रमिक में भी वृद्धि की गई है।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश तेकाम, जनपद पंचायत मण्डला के अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, श्रीमती शकुन जंघेला व श्रीमती गीता मरावी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रफुल्ल मिश्रा एवं श्री जयदत्त झा, जनपद सदस्य श्रीमती अम्बेश्वरी बैरागी, सरपंच टिकरवारा श्रीमती श्रृद्धा उईके कवरेती, सरपंच बड़ी खैरी श्रीमती सीमा गोंटिया, प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्रीमती ऋतु तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत मण्डला श्री कपिल तिवारी सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

स्थानीय स्वाद एवं पाक-कला का उत्सव, मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके ने स्व-सहायता समूहों की सराहना की

कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता में 57 स्टॉल लगे

 

मंडला, 2 जुलाई 2026

प्रदेश की केबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके के मुख्य आतिथ्य में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत जनपद स्तरीय कुक कम हेल्पर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के ऑडिटोरियम हॉल में किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य मध्यान्ह भोजन में उपयोग होने वाली सामग्री से पौष्टिक, स्वादिष्ट एवं स्वच्छ भोजन तैयार करने को प्रोत्साहित करना तथा स्थानीय खाद्य परंपराओं को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान थाली सेहत वाली विषय पर आधारित वीडियो का भी प्रदर्शन किया गया। इसका उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं प्रोटीनयुक्त आहार को बढ़ावा देना रहा।

मंत्री श्रीमती उईके ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए सभी 57 स्टालों का भ्रमण कर स्व-सहायता समूहों की बहनों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न व्यंजनों को चखा। उन्होंने महिलाओं की रचनात्मकता एवं स्थानीय सामग्री से बने नवाचारी व्यंजनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारी बहनों ने यहाँ एक से बढ़कर एक व्यंजन पेश किया। इतने उत्साह के साथ इस प्रतियोगिता में शामिल होकर इसे बहनों ने उत्सव बना दिया। उन्होंने सभी स्टालों को तीन-तीन हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की।

 

विजेताओं को किया गया पुरूस्कृत

 

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरूस्कार राशि से सम्मानित किया गया। इसके अंतर्गत प्रथम पुरूस्कार श्रीमती सीमा बैरागी निवासी शांतिनगर बिंझिया को पुरूस्कार राशि 5 हजार रूपए, द्वितीय पुरूस्कार श्रीमती त्रिवेणी नंदा निवासी पदमी एवं श्रीमती सुषमा कछवाहा निवासी रामबाग को पुरूस्कार राशि 3-3 हजार रूपए एवं तृतीय पुरूस्कार श्रीमती अनीता शर्मा निवासी ग्राम भपसा, श्रीमती गीता यादव निवासी ग्राम हिरदेनगर एवं श्रीमती उर्मिला कुर्राम निवासी ग्राम मोहनिया पटपरा को पुरूस्कार राशि 2-2 हजार रूपए देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त श्रीमती रामवती बाई ग्राम मवईजर, श्रीमती सावित्री धारवैया एवं श्रीमती अनीता यादव को 1-1 हजार रूपए सांत्वना पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, विधायक बिछिया श्री नारायण सिंह पट्टा, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जनपद पंचायत मण्डला के अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, श्रीमती शकुन जंघेला व श्रीमती गीता मरावी, वरिष्ठ समाजसेवी श्री प्रफुल्ल मिश्रा एवं श्री जयदत्त झा, जनपद सदस्य श्रीमती अम्बेश्वरी बैरागी, सरपंच टिकरवारा श्रीमती श्रृद्धा उईके कवरेती, सरपंच बड़ी खैरी श्रीमती सीमा गोंटिया, प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर, जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, परियोजना अधिकारी मनरेगा श्रीमती ऋतु तिवारी, सीईओ जनपद पंचायत मण्डला श्री कपिल तिवारी, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा सहित समस्त बीएसी, जनशिक्षक तथा स्कूलों के चिन्हित अध्यापक के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में कुक कम हेल्पर्स उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

शिक्षा पोर्टल 3.0 एवं अपार आईडी को लेकर कार्यशाला आयोजित

 

मंडला, 2 जुलाई 2026

1 जुलाई को विकासखंड घुघरी के मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में विकासखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े द्वारा कार्यशाला में उपस्थित संकुल प्राचार्यों को शिक्षा पोर्टल 3.0 पर विद्यार्थियों के क्लास प्रोग्रेशन, यू-डाइस पोर्टल में प्रोग्रेशन, अपार आईडी जनरेट करने, ड्रॉपबॉक्स से विद्यार्थियों को हटाने तथा असफल भुगतान वाले खातों को शत-प्रतिशत अपडेट करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती वरकड़े ने कार्यशाला के उपरांत हाईस्कूल गजराज एवं निर्माणाधीन हाईस्कूल भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सभी प्राचार्यों को विद्यालयों में विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए गए।

 

 

 

 

 

 

अमृत हरित महाअभियान के तहत पौधारोपण

 

मंडला, 2 जुलाई 2026

अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत बुधवार 1 जुलाई को नगर पालिका परिषद मंडला द्वारा रोजगार कार्यालय पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सब इंजीनियर रुखसार अली, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन-कम्युनिटी मोबीलाईजर पूजा यादव, ऋतिक साहू (वृक्षारोपण सुपरवाइजर) एवं पीडीएमसी के जूनियर सोशल एक्सपर्ट मनीष पांडेय सहित स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता की। इस अवसर पर पार्क के समीप स्थित कॉलोनी के निवासियों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

यह कार्यक्रम नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अभियान का उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना है।

 

 

 

 

 

 

 

2 जुलाई को जिले में 31.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई

 

मंडला, 2 जुलाई 2026

जिले में इस वर्ष 1 जून से 2 जुलाई 2026 के दौरान 92 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है जबकि इसी अवधि तक गत वर्ष 362.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार गत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष 270.3 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 जुलाई 2026 को मंडला में 55.8 मि.मी., नैनपुर में 96.6 मि.मी. एवं बिछिया में 16.6 मि.मी., निवास में 4 मि.मी. एवं घुघरी में 5.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। इस प्रकार जिले में 2 जुलाई 2026 को 31.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Related posts

संसद भवन घेराव में मंडला से दिल्ली पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हुये गिरफ्तार

Reva India News

जनगणना कार्य में फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका महत्वपूर्ण – कलेक्टर

Reva India News

कन्या हाई स्कूल मवई में छात्राओं ने निकाली नशा मुक्ति रैली

Reva India News

Leave a Comment