Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माय भारत के नेतृत्व में मंडला में नशामुक्ति अभियान युवाओं ने लिया जनजागरूकता का संकल्प

मंडला, 2 अगस्त 2026

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत द्वारा शासकीय रानी दुर्गावती महाविद्यालय, मंडला में नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित 100 सप्ताह के राष्ट्रव्यापी नशामुक्ति अभियान की प्रथम कड़ी के रूप में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि श्री जयदत्त झा, जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम तथा युवा अध्यक्ष विकास सहित गायत्री परिवार और ब्रह्माकुमारी संस्थान के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर नशा मुक्त भारत संकल्प लिया। नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इसके बाद सभी ने प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सामूहिक श्रवण किया।

अतिथियों एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें स्वस्थ, सकारात्मक और नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही समाज में नशामुक्ति अभियान के सक्रिय सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों तथा मेरा युवा भारत के स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी रही। जिला युवा अधिकारी भुवन सिंह सोलंकी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों के सहयोग से कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। अंत में सभी अतिथियों, स्वयंसेवकों, एनएसएस सदस्यों, धार्मिक संगठनों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए नशामुक्त, स्वस्थ और विकसित भारत के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों का संकल्प दोहराया गया।

Related posts

मण्डला पुलिस की सघन बैंक सुरक्षा चेकिंग जिलेभर में सभी बैंक/एनबीएफसी संस्थाओं का निरीक्षण बैंक सुरक्षा को लेकर मण्डला पुलिस अलर्ट एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों ने किया व्यापक निरीक्षण

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने गौरव दिवस के अवसर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया

Reva India News

*जिले के प्रभारी मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह का मंडला आगमन आज*

Reva India News

Leave a Comment