Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई: 84 आवेदकों की सुनी समस्या समय-सीमा में समुचित निराकरण के निर्देश

मंडला, 25 अगस्त 2026

जिला मुख्यालय स्थित जिला योजना भवन में मंगलवार को साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में जिले के विभिन्न दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से जुड़े कुल 84 आवेदन प्रस्तुत किए।

कलेक्टर श्री धोटे ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और प्राप्त आवेदनों के त्वरित व पारदर्शी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

जनसुनवाई के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी (प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी), अपर कलेक्टर श्री हुनेद्र घोरमारे, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सोनल सिडाम, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश कौशिक एवं श्रीमती क्षमा सराफ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

नरवाई जलाने वालों पर होगी वैधानिक कार्यवाही

Reva India News

232 छात्राओं के निःशुल्क लर्निंग लायसेंस बनाये गये

Reva India News

नर्मदा जयंती पर नामदेव परिवार ने भेंट की चुनरी

Reva India News

Leave a Comment