Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एकीकृत शासकीय हाईस्कूल बिंझिया में भक्तिभाव के साथ मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

मंडला, 4 सितम्बर 2026

एकीकृत शासकीय हाईस्कूल बिंझिया में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे के कुशल मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा “हरे राम, हरे कृष्णा” का सामूहिक कीर्तन किया गया। भक्तिमय कीर्तन से विद्यालय परिसर का वातावरण आध्यात्मिक एवं कृष्णमय हो गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कीर्तन में सहभागिता की।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे विद्यार्थियों द्वारा राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण करना रहा। राधा और कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने सुंदर वेशभूषा, मुकुट, बांसुरी एवं आकर्षक श्रृंगार के साथ अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी। बच्चों का यह स्वरूप सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा और विद्यालय परिसर में उत्साह का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर प्राचार्य श्री मुकेश कुमार पांडे ने विद्यार्थियों को जन्माष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन एवं शिक्षाओं से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने अपने जीवन के माध्यम से हमें सत्य, धर्म, कर्तव्य, प्रेम, करुणा एवं कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। विद्यार्थियों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों को भी अपनाना चाहिए। विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ भाग लिया तथा अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।

हरे राम, हरे कृष्णा के भक्तिमय कीर्तन, श्रीकृष्ण के गीतों, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों एवं राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे विद्यार्थियों ने पूरे विद्यालय परिसर को भक्तिभाव और उल्लास से भर दिया। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं धार्मिक मूल्यों से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।

अंत में भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। विद्यार्थियों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम एवं भक्ति तथा भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों को गीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। जन्माष्टमी कार्यक्रम में इस्कॉन ग्रुप की भी सहभागिता रही।

Related posts

तट के किनारे से होगी परिक्रमा उत्तरवाहिनी माँ नर्मदा परिक्रमा का दूसरा चरण आज से प्रारंभ घाघी घाट पर होगा रात्रि विश्राम

Reva India News

संख्या नहीं, समाधान की गुणवत्ता पर ध्यान दें – डॉ. सिडाना समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

बाढ़ एवं अतिवृष्टि से निपटने के लिए संभाग आयुक्त द्वारा वर्षा पूर्व तैयारियों की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment