Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीएचसी बम्हनी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

मंडला, 8 सितम्बर 2026

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुमित सिंगौर की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अस्पताल के समस्त चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य अमले ने भाग लिया। बैठक के दौरान बीएमओ डॉ. सिंगौर ने एसडीएम मंडला द्वारा दिए गए निर्देशों से समस्त स्टाफ को अवगत कराया और उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि मरीजों को संक्रमण मुक्त वातावरण मिल सके। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहने और समय का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को बिना किसी अनावश्यक विलंब के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। साथ ही मरीजों के लिए आवश्यक जीवनरक्षक दवाइयों एवं अन्य चिकित्सा सामग्रियों की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। मरीजों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए सभी कर्मचारियों को टीम भावना से कार्य करने को कहा गया।

Related posts

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

होलिस्टिक वेलबीइंग कैम्प के तहत वृद्धजन आश्रम माहिष्मती घाट में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 3 नवंबर 2023

Reva India News

Leave a Comment