Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आँगनबाड़ी केंद्र बर्राटोला में पोषण जागरूकता सत्र आयोजित

मंडला, 9 सितम्बर 2026

पोषण माह के अंतर्गत ग्राम पंचायत हृदयनगर स्थित आँगनबाड़ी केंद्र बर्राटोला में मिशन पोषण गतिविधियों के तहत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने लो फैट और लो सुगर व्यंजन प्रदर्शन के माध्यम से कम तेल एवं कम चीनी वाले पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन की जानकारी दी। उन्होंने दाल, साबुत अनाज, बाजरा, ज्वार, हरी सब्जियां, ताजे फल, टोफू एवं कम वसा वाले पनीर जैसे खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने की सलाह दी।

सत्र में एलवाईसीएफ के संबंध में माता-पिता, गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को सही खान-पान, स्वच्छता तथा बच्चों को उम्र के अनुसार आहार देने की जानकारी दी गई। स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक भोजन तैयार करने के तरीके भी बताए गए। सुश्री मर्सकोले ने हब एवं वन स्टॉप सेंटर से मिलने वाली छह प्रकार की सहायता तथा 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन और 1930 साइबर हेल्पलाइन की जानकारी भी दी।

Related posts

’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’ अभियान का शुभारंभ आज

Reva India News

जिले में औसत वर्षा 1500 मिमी पार

Reva India News

मध्य प्रदेश में भी लागू हो छत्तीसगढ़ जैसा पत्रकार सुरक्षा कानून पत्रकारों ने दिया पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए की मांग

Reva India News

Leave a Comment