मंडला, 9 सितम्बर 2026
नायब तहसीलदार बम्हनी द्वारा प्रस्तुत राजस्व प्रकरण के आधार पर ग्राम लिमरूआ, निवासी देवकी जंघेला की सर्पदंश से मृत्यु के प्रकरण में उनके निकटतम वारसान को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देवकी जंघेला की मृत्यु 19 अगस्त 2026 को ग्राम लिमरूआ में सर्पदंश के कारण हुई थी। शव परीक्षण रिपोर्ट में भी सर्पदंश से मृत्यु होना दर्ज किया गया। प्रकरण की जांच एवं प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6-4 के प्रावधानों के तहत मृतक के निकटतम वारसान श्री भारत जंघेला को 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
