मंडला, 13 सितम्बर 2026
अनुविभागीय अधिकारी मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी ने माहिष्मती घाट स्थित वृद्धाश्रम का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा भवन का निरीक्षण किया।
एसडीएम श्री चौधरी ने वृद्धाश्रम भवन की आवश्यक मरम्मत कराने एवं वृद्धजनों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग श्री नितेश दग्डी तथा सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री पियूष पाण्डेय उपस्थित रहे।

