Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

स्थानीय पौष्टिक आहार से स्वास्थ्य सुधार का दिया संदेश

मंडला, 13 सितम्बर 2026

ग्राम आरोग्य सह आंगनबाड़ी केंद्र मलारीचक में पोषण माह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने महिलाओं एवं प्रतिभागियों को वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से उपलब्ध 6 प्रकार की सहायता सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया।

पोषण संबंधी जानकारी देते हुए स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों, विभिन्न भाजियों जैसे पालक, मैथी, चौलाई, लाल भाजी, मुनगा एवं बथुआ, स्थानीय फलों करौंदा, आंवला, नींबू, सीताफल एवं अमरूद सहित मोटे अनाज और दालों के पोषण महत्व की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को एनीमिया से बचाव, स्तनपान को बढ़ावा देने, माहवारी स्वच्छता तथा समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र जाकर हीमोग्लोबिन की जांच कराने की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, बाल विवाह के दुष्परिणाम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम एवं जेंडर आधारित हिंसा के संबंध में भी जागरूक किया गया। सभी को समान अधिकारों की जानकारी दी गई तथा जिला विधिक सेवा से संबंधित संपर्क जानकारी साझा की गई।

पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने निशुल्क विधिक सहायता योजना, हिट एंड रन योजना, पीड़ित प्रतिकर योजना, आशा योजना, लोक अदालत एवं जनोपयोगी लोक अदालत के संबंध में जानकारी दी। अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली महिला को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, पैरालीगल वालेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका तथा बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

बाल देखरेख संस्था में सीएनसीपी बालकों के प्रवेश के लिए कार्यशाला 30 मार्च को

Reva India News

भूकंप आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण 26 मार्च को

Reva India News

शांति समिति की बैठक 22 अगस्त को

Reva India News

Leave a Comment