Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज

मंडला – जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के तत्वाधान में जी एस रायसोनी स्मृति जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का तीन दिवसीय आयोजन स्थानीय इनडोर स्टेडियम (ऑडिटोरियम) में 8 मई दिन शुक्रवार की शाम 7 बजे से शुरू हो रहा है। यह प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है। सीनियर ओपन टूर्नामेंट के साथ -साथ इसमें 11, 13, 15 व 17 साल से कम आयु वर्ग के प्रतिभागी भी हिस्सा ले रहे है। इसके अतिरिक्त वेटरन्स ग्रुप में 35, 45 व 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भी शामिल है। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सहसचिव नीलेश राय ने सभी बैडमिंटन प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक संख्या में ऑडिटोरियम पहुंचकर बैडमिंटन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें व प्रतियोगिता को सफल बनाने में अपनी एहम भूमिका का निर्वहन करें।

Related posts

महामहिम राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का मंडला आगमन आज

Reva India News

कलेक्टर उदय चौक में विराजमान भगवान गणेश जी की आरती में हुए शामिल

Reva India News

अवैध शराब पर कार्यवाही, महुआ लाहन नष्ट की गई

Reva India News

Leave a Comment