Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में पोस्टर एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित

मंडला, 21 सितम्बर 2026

आगामी 23 सितंबर को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में आयुर्वेद के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने एवं विद्यार्थियों को भारतीय चिकित्सा पद्धति तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, मंडला द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय सीनियर कन्या छात्रावास, मंडला में पोस्टर एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक चित्रों एवं संदेशों के माध्यम से आयुर्वेद के महत्व को प्रदर्शित किया। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता में भारतीय परंपरा में आयुर्वेद की भूमिका तथा वर्तमान समय में इसकी प्रासंगिकता को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय की ओर से डॉ. एकता वाल्को, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी ने छात्राओं को आयुर्वेद आधारित स्वस्थ जीवनशैली, दैनिक दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं संतुलित आहार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और दैनिक जीवन में स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य संबंधी संदेश को समाज तक पहुंचाना तथा युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध चिकित्सा परंपरा से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता में छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने आयुर्वेद के प्रति उनकी रुचि एवं जागरूकता को प्रदर्शित किया।

Related posts

खटिया थाना क्षेत्र के टाटरी चौकी के ग्राम पोंडी में आयोजित हुआ सिविल एक्शन प्रोगाम, ग्रामीणों को बांटी जरूरत की सामग्रियां

Reva India News

उपार्जन के लिए पंजीयन आज से प्रारंभ

Reva India News

12 जनवरी को आयोजित होंगे रोजगार मेले, तैयारी पूर्ण करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली विस्तृत बैठक  

Reva India News

Leave a Comment