Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित  

मंडला, 24 सितम्बर 2026

11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर आयुष विभाग मंडला के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत साल्हेगिठौरी में एक दिवसीय वृहद निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जन-जागरूकता कार्यक्रम एवं औषधीय पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शासकीय आयुर्वेद औषधालय चाबी द्वारा किया गया।

शिविर में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. नागेंद्र कुमार ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति, स्वस्थ जीवनशैली एवं रोगों की रोकथाम के संबंध में आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान औषधालय स्टाफ गीता परस्ते एवं उर्शिला मरावी ने भी स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को दैनिक जीवन में आयुर्वेद के महत्व, संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही औषधीय पौधों के उपयोग एवं उनके संरक्षण की जानकारी देते हुए औषधीय पौधों का पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श उपलब्ध कराना रहा।

Related posts

कलेक्टर ने किया गेंहू उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किसानों की सहूलियत में न हो कोई कमी मलारा नंदिया केंद्र में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 27 जुलाई 2023

Reva India News

गणतंत्र दिवस समारोह के संबंध में दिशा-निर्देश

Reva India News

Leave a Comment