Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस, 9 को मॉपअप दिवस

मंडला, 2 अक्टूबर 2026

जिले में बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से बचाने के लिए 6 अक्टूबर को राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस और 9 अक्टूबर को मॉपअप दिवस मनाया जाएगा। भारत सरकार के निर्देश पर आयोजित इस अभियान में 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों के साथ 20 से 49 वर्ष की गैर-गर्भवती महिलाओं को भी कृमिनाशक दवा दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे. मोहन्ती ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास, पोषण तथा शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों, शासकीय एवं निजी संस्थानों, आदिवासी आश्रम शालाओं, महाविद्यालयों, तकनीकी शिक्षा केंद्रों, मदरसों, आंगनबाड़ी केंद्रों और चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूट में लक्षित हितग्राहियों को एल्बेंडाजोल की गोली का सेवन कराया जाएगा।

सीएमएचओ ने आमजन से अपील की है कि अभियान में सक्रिय सहभागिता करते हुए पात्र हितग्राहियों को कृमिनाशक दवा का सेवन अवश्य कराएं, ताकि जिले को कृमि संक्रमण से मुक्त बनाने में प्रभावी योगदान मिल सके।

Related posts

गणेश चतुर्थी का पर्व शांति और भाईचारा के साथ मनाया जाएगा बिछिया थाने में गणेश चतुर्थी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई

Reva India News

आदि उत्सव में मेगा हेल्थ कैंप का केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव ने किया उद्घाटन सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कराया अपना हेल्थ चेकअप

Reva India News

जिला मण्डला वर्ष 2026 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित

Reva India News

Leave a Comment