Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम पंचायत पड़रिया में जल अर्पण दिवस का आयोजन

मंडला, 2 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग खंड मंडला द्वारा ग्राम पंचायत पड़रिया, विकासखंड नारायणगंज में जल जीवन मिशन अंतर्गत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम सभा के उपरांत नल-जल योजना एवं जल स्रोतों का विधि-विधान से पूजन कर जल अर्पण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता के साथ जल स्रोतों के संरक्षण, संवर्धन एवं योजनाओं के रख-रखाव के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता लाना रहा।

ग्रामसभा में नल-जल योजना के सुचारू संचालन, जल की गुणवत्ता, समुचित उपयोग और नियमित रख-रखाव पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों को जल का अपव्यय रोकने और स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने हेतु सामुदायिक सहभागिता पर जोर दिया गया।कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री अविनाश शर्मा, सरपंच श्री राजकुमार तेकाम, पंच श्री रामकुमार साहू, श्रीमती रुकमणी कुड़ापे, उपयंत्री श्री मुकेश दोहरे, श्री उमा गणेश लोधी, हैंडपंप टेक्नीशियन श्री दीपक नागेश्वर सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related posts

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Reva India News

मलेरिया, डेंगू एवं चिकुनगुनिया से बचाव के लिए एडवाईजरी

Reva India News

जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक 3 अक्टूबर को होगी

Reva India News

Leave a Comment