Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अस्पृश्यता निवारण के लिए सद्भावना शिविर आयोजित मंत्री संपतिया उइके की उपस्थिति में सामाजिक समरसता एवं समानता का दिया संदेश

मंडला, 2 अक्टूबर 2026

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 157वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग, मंडला के तत्वावधान में ग्राम पंचायत खेरीमाल, जनपद पंचायत मोहगांव में “अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। सांसद मंडला श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, निवास विधायक श्री चैनसिंह वरकड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, एसडीएम श्री संस्कार बावरिया सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी- कर्मचारी एवं ग्रामीणजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

शिविर का उद्देश्य समाज में व्याप्त अस्पृश्यता की भावना को समाप्त कर सामाजिक समरसता, समानता और सद्भाव को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा अनुसूचित जाति कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनों को दी गई साथ ही उनकी समस्याएं भी सुनी गई।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हितग्राहियों एवं व्यक्तियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। जनप्रतिनिधियों एवं अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज में भेदभाव रहित वातावरण निर्मित करने तथा सभी वर्गों को समान अवसर एवं सम्मान देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

Related posts

जिले में अब तक 811.8 मिमी वर्षा दर्ज, नैनपुर तहसील में सबसे अधिक 907.6 मि.मी. बारिश रिकॉर्ड

Reva India News

माहिष्मती घाट पर कल होगा भव्य महोत्सव पंचचौकी महाआरती की प्रथम वर्षगांठ पर विशेष आयोजन

Reva India News

पौधों का रोपण एवं देखभाल सभी की सामूहिक जिम्मेदारी – प्रहलाद पटेल निवास में गौर नदी के उदगम स्थल पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment