Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शक्ति से सृजन अभियान अंतर्गत कलश यात्रा एवं जल स्त्रोत पूजन आयोजित

मंडला, 15 अक्टूबर 2026

म.प्र. जन अभियान परिषद के निर्देशानुसार विकासखंड मंडला में जिला समन्वयक श्री सुशील बर्मन के मार्गदर्शन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया के नेतृत्व में प्रवाहिनी समिति एवं आदिवासी बैगा विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में माहिष्मती घाट एवं ग्राम पंचायत देवदरा के गऊघाट में कलश यात्रा एवं जल स्त्रोत पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में वृक्ष पूजन, भूमि पूजन एवं कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर बताया गया कि अभियान का उद्देश्य प्रकृति-पर्यावरण संरक्षण, पारंपरिक जल स्त्रोतों का संवर्धन एवं नारी शक्ति के माध्यम से समाज में जागरूकता लाना है। नवांकुर सखियों ने प्रकृति-संस्कृति संरक्षण का संकल्प लिया।

Related posts

तत्काल वैशाखी पाकर नीलू ने जिला प्रशासन के प्रति किया आभार व्यक्त

Reva India News

केंद्रीय विद्यालय में आयोजित हुआ वार्षिक खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम

Reva India News

अंधत्व मुक्त मण्डला की ओर सतत बढ़ते कदम – पं.शैलेश मिश्रा

Reva India News

Leave a Comment