Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सीईओ जिला पंचायत ने किया उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण

मंडला, 3 जनवरी 2026

सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना ने शनिवार को धान उपार्जन केन्द्र अंजनिया 2 का औचक निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने उपार्जन की प्रक्रिया, धान की तौल, उपार्जित धान के रखरखाव का बारीकी से निरीक्षण किया।

सीईओ ने निरीक्षण के दौरान फैली हुई को इकट्ठा कर सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। केन्द्र में उपार्जित रखी 200 बोरी नान एफएक्यु धान पाए जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए समिति को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। समिति प्रभारी को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि निर्धारित मानकों की फसल का ही उपार्जन किया जाना है। इस पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रबंधक नान को निर्देशित करते हुए सीईओ जिला पंचायत ने कहा कि केंद्र में उपार्जित फसल का स्टॉक ज्यादा समय तक रखा न रहे, इसलिए समांतर रूप से इसका परिवहन सुनिश्चित करें। इस दौरान डीएम नान, समिति प्रबंधक, सहकारिता विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना के तहत 3 से 12 जनवरी तक प्रशिक्षण  

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के उचित उपचार कराने हेतु रात्रि में जिला चिकित्सालय पहुंचे

Reva India News

जब्त सामग्री को अवमुक्त करने समिति गठित

Reva India News

Leave a Comment