Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय विद्यालय लिमरुआ में बाल संरक्षण एवं महिला अधिकारों पर जागरूकता सत्र आयोजित

मंडला, 15 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लिमरुआ में वन स्टॉप सेंटर द्वारा हब एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, लिंग जाँच की कानूनी निषेधता, लैंगिक हिंसा एवं पॉक्सो अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने पोषण, स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के संबंध में भी जागरूक किया। इस दौरान हाथ धोने की सही विधि बताई गई तथा महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं टेली-मानस हेल्पलाइन 14416 की जानकारी दी गई।

पैरालीगल वॉलेंटियर श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को निःशुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर योजना, हिट एंड रन योजना, शिक्षा एवं समानता के अधिकार, यातायात नियम, लोक अदालत और नैतिक कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने विधिक सहायता के टोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा कुमारी पावनी सिंगौर को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

Related posts

माल्यार्पण कर दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

Reva India News

ओबीसी महासभा ने प्रतिनिधित्व को लेकर सौपा ज्ञापन मुंडन करा कर मुख्यमंत्री को भेजे बाल

Reva India News

ग्राम झालपानी, मोहनिया पटपरा, पटपर सिंगारपुर एवं हरदुआ में विधिक जागरुकता शिविर सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment