Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस की बड़ी कार्रवाई कोतवाली क्षेत्र की चार गृहभेदन की वारदातों का खुलासा, कुल 06 आरोपी गिरफ्तार

*जबलपुर से मंडला आकर चोरी करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹80,000 नकद जप्त*

 

पुलिस अधीक्षक मंडला श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला श्री शिव कुमार वर्मा एवं एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली मंडला पुलिस द्वारा शहर में हुई चोरी की चार वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹80,000 नकद सहित अन्य संपत्ति जप्त की गई है।

*चोरी की घटनाओं का विवरण–*

थाना कोतवाली क्षेत्र में सितंबर एवं अक्टूबर 2026 के दौरान गृहभेदन एवं चोरी की चार घटनाएं सामने आईं। चोरी की चार घटनाओं के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। तीन छोटी गृहभेदन चोरी की घटना क्रमश अपराध क्रमांक 667/26 में दिनांक 18.09.2026 को प्रार्थी सुरेंद्र कुमार रजक, अपराध क्रमांक 706/26 में दिनांक 06.10.2026 को प्रार्थी विशाल कुमार दुबे, अपराध क्रमांक 710/26 में दिनांक 07.10.2026 को प्रार्थी डॉ. राहुलदेव धार्या की है।

एक अन्य गृहभेदन एवं चोरी की घटना अपराध क्रमांक 699/26 में दिनांक 08.10.2026 की रात्रि लगभग 12:20 बजे शिकायतकर्ता डॉ. डॉली चौधरी, स्त्री रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल मंडला के घर में चोरी की घटना हुई। प्रार्थी अपने पति भूपेंद्र चौधरी के साथ आपातकालीन मरीज को देखने जिला अस्पताल गई थीं। रात्रि लगभग 12:55 बजे घर लौटने पर मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी मिली तथा घर के अंदर रखी दोनों अलमारियों के लॉक टूटे हुए थे और सामान बिखरा पड़ा था। अज्ञात चोर घर से सोने का मंगलसूत्र, नेकलेस सेट, नेकलेस, मांगटीका, नथ, सोने की चेन, हीरे की अंगूठियां, दो सोने की अंगूठियां, हीरे के ईयररिंग, सोने के कंगन, ब्रेसलेट, पेंडेंट. चांदी का करधन, पायल, बिछिया, चांदी की चेन, अंगूठी एवं सिक्का अरमानी एक्सचेंज घड़ी. पुराना आईफोन-11 तथा नकदी सहित चोरी कर ले गए।

 

*पुलिस की कार्रवाई–*

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थलों का निरीक्षण किया गया। एफएसएल टीम से घटनास्थलों का वैज्ञानिक निरीक्षण करवाकर आवश्यक जानकारी एवं साक्ष्य एकत्र किए गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए संबंधित प्रकरण में ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया है।

 

मंडला पुलिस ने जिले के निगरानी बदमाशों तथा अन्य जिलों में सक्रिय अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी संकलित की। मुखबिर सूचना एवं उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से चोरी के आभूषण एवं नकदी सहित अन्य संपत्ति जप्त की गई।

 

*वारदात करने का तरीका—*

प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों आरोपियों द्वारा शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमकर घरों की रेकी की जाती थी। इस दौरान घरों की स्थिति एवं चोरी के अनुकूल अवसरों की जानकारी जुटाई जाती थी।

 

दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को तीनों आरोपी कथित तौर पर चोरी के इरादे से जबलपुर से मंडला आए। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर रेकी करने के बाद अलग-अलग स्थानों पर घरों में चोरी की वारदातें की गई। वारदातों के बाद आरोपी वापस जबलपुर चले गए।

 

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि चोरी किए गए कुछ आभूषणों को खुर्द-बुर्द करने के उद्देश्य से आरोपियों ने जबलपुर निवासी अपने परिचितों अंकित बैन, शिवम सोनी एवं लक्की सोनी के माध्यम से कुछ आभूषण गलवाए तथा इसके बदले उन्हें कुछ राशि दी गई और चोरी की नकदी आपस में बांट ली गई ।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार तीनों आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उपलब्ध रिकॉर्ड में महेंद्र उर्फ पिल्लू पटेल के विरुद्ध 17. सूरज के विरुद्ध 25 तथा शुभम जायसवाल के विरुद्ध 15 प्रकरण दर्ज है। जिसमें कुछ मामले में उक्त आरोपी दोषसिद्ध कुछ मामलो में फरार एवं अन्य मामलों में जमानत पर है।

 

*गिरफ्तार आरोपी-*

 

1- सूरज पिता जवाहर लाल उम्र 26 वर्ष निवासी प्रेम सागर चौकी बावा जी की बगिया थाना हनुमान ताल जिला जबलपुर

 

2-महेंद्र पटेल उर्फ पिल्लई पिता राम प्रसाद पटेल उम्र 30 निवासी आधार ताल संजय नगर पॉवर हाऊस के पास संजय नगर जबलपुर

 

3-शुभम जेसवाल पिता श्याम जीत जेसवाल उम्र 29 निवासी बरेला किसानी मोहला जबलपुर

4-अंकित बेन पिता मुकेश बेन उम्र 26 साल निवासी भान तिलिया बकरा मार्केट हनुमान ताल जबलपुर

 

5-शिवम सोनी पिता गणेश सोनी उम्र 26 साल निवासी कोरी मोहल्ला हनुमान ताल जबलपुर

 

6-लकी सोनी पिता संतोष सोनी उम्र 22 साल निवासी राजीव नगर चेरी ताल जबलपुर

 

*जप्त संपत्ति का विवरण*~

 

* हीरे का एक एक नग।

* लगभग 35 ग्राम वजन का सोने का एक टुकड़ा।

* ₹80,000 नकद ।

* सोने के दो कंगन।

* सोने का एक ब्रेसलेट।

* लगभग 750 ग्राम वजन का एक करधन।

* चांदी का एक खुचना ।

* चांदी का एक लॉकेट।

* चार बिछिया।

* चांदी की दो जोड़ी पायल।

 

*सराहनीय योगदान*~

 

उक्त प्रकरणों के खुलासे एवं पुलिस कार्रवाई में निरीक्षक शफीक खान, निरीक्षक शैलेंद्र चौरसिया, सौरभ घोंगडे(fsl), उनि श्रीचंद मरावी, रतन बचावले, लक्ष्मी पुष्कर, प्रधान आरक्षक शिवा, रविन्द्र एवं विकास तथा आरक्षक रमेश, मृदुल, यमुना प्रसाद, प्रियांश, पुनीत, जगदीश, सुरेश एवं सूर्यचंद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related posts

आगामी 10 दिनों में सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का अधिकतम निराकरण करें अधिकारी – कलेक्टर श्री मिश्रा समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

पौंड़ीमाल के उच्च श्रेणी शिक्षक निलंबित एवं अतिथि शिक्षक की सेवा समाप्त  

Reva India News

जिले में अब तक 108.5 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

Leave a Comment