Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राष्ट्रीय एकता दिवस पर मंडला में निकली भव्य ‘रन फॉर यूनिटी’ जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नागरिकों ने लगाई एकता की दौड़ एकता, अखंडता एवं राष्ट्र की सुरक्षा बनाए रखने की ली गई शपथ

मंडला, 31 अक्टूबर 2026

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मंडला में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 148वीं बटालियन एवं जिला पुलिस बल मंडला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल, सीआरपीएफ जवानों, स्कूली बच्चों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा एवं एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस लाइन से ‘रन फॉर यूनिटी’ का शुभारंभ हुआ। दौड़ बिंझिया, लालीपुर, बैगा-बैगी चौक एवं नेहरू स्मारक होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर संपन्न हुई। इसके साथ ही जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ भी ली।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं दूरदर्शिता ने देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रन फॉर यूनिटी के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव एवं देश की अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया गया।

Related posts

15 नवम्बर को मनाई जाएगी शहीद बिरसा मुण्डा जयंती

Reva India News

भारत पर्व के अवसर पर देश भक्ति एवं लोकगीत के कार्यक्रम संपन्न हुए जनसंपर्क विभाग की विकास प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही

Reva India News

*प्रोफाईल अपडेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति की अंतिम तिथि 31 जनवरी*

Reva India News

Leave a Comment