आज दिनांक 31/10/2026 को म.प्र. जन अभियान परिषद वि.खं. मंडला सेक्टर 5 ग्राम मानादेही में नवांकुर संस्था सृजन समाज विकास समिति मंडला अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के तहत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ब्लाक समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया, परामर्शदाता श्री लालाराम चक्रवर्ती , ग्राम पंचा. पंच श्री कैलाश नंदा एवं नवांकुर संस्था सृजन समाज विकास समिति के कार्यक्रम समंवयक श्री जितेन्द्र लारेश्वर की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

सबसे पहले मां सरस्वती व भारत माता के चित्र पर तिलक वंदन पूजन कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया ,अतिथियों का तिलक वंदन और पुष्प से स्वागत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मानादेही अध्यक्ष श्री दीपक यादव द्वारा किया गया।
इसी के साथ श्री जितेन्द्र लारेश्वर जी ने कार्यक्रम की भूमिका रखते हुये, परामर्शदाता श्री लालाराम चक्रवर्ती को लाडली बहनाओं के लिए शासन की योजनाओं को बताने का आग्रह किया गया। तत्पश्चात म.प्र.जन अभियान परिषद के विकासखंड समंवयक श्री संतोष झारिया ने शासन की समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।

* ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति
* नवांकुर योजना
* ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजों पर विस्तार से जानकारी
* ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के द्वारा एवं ग्रामीण जनों के माध्यम से छोटे छोटे गतिविधियों पर काम करना जैसे स्वच्छता ,नशामुक्ति अभियान ,पौधा रोपण , जलसंचय करना ।
गांव में संस्कार केंद्र की स्थापना पर चर्चा।
* सेक्टर 5 के परामर्शदाता श्री लालाराम चक्रवर्ती के द्वारा उपस्थित समितियों को cmcldp के अतंर्गत bsw /msw की कोर्स के बारे से विस्तार से जानकारी दिया गया।

इस क्षमतावृद्धि कार्यशाला में प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधि दीपक यादव पिंकी नंदा अंजू मरावी प्रमोद यादव कविता मरावी सारिका मरावी सहित, नवांकुर सखी व सा़माजकार्य स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थी सहित 28 उपस्थित रहे।
