Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जन स्वास्थ्य शिविर जंतीपुर में मरीजों को मिले समुचित उपचार – कलेक्टर

मंडला 4 दिसंबर 2024

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ग्राम पंचायत जंतीपुर में आयोजित ’’आरोग्यम मंडला’’ जन स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिकल सेल, कुपोषण, आयुष्मान कार्ड आदि स्टॉल का निरीक्षण करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का समुचित उपचार करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार दवाईयों का वितरण करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने लोगों से चर्चा करते हुए 12 तरह की जांच के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सर्दी बुखार आदि की समस्या होने पर नजदीकी आरोग्यम केंद्र में जाकर निःशुल्क उपचार करने की समझाईश दी। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट सहित संबंधित उपस्थित थे।


 

 

Related posts

फिट इंडिया वुमन्स वीक-2026 के अंतर्गत सेमरखापा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रामेश्वरम जाने वाले यात्रियों की सूची तैयार तहसील कार्यालयों के सूचना पटल पर चस्पा करने के निर्देश

Reva India News

ग्राम पंचायत किन्द्री में निकाली गई तिरंगा रैली  

Reva India News

Leave a Comment