मंडला, 10 नवम्बर 2026
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के मान से निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 के अंतर्गत प्रारूप निर्वाचक नामावली के प्रकाशन संबंधी कार्यक्रम में आंशिक परिवर्तन किया गया है।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 नवंबर 2026 को जिला योजना भवन के सभाकक्ष में दोपहर 3 बजे मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जानी थी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब बैठक-सह-प्रेस कॉन्फ्रेंस 12 नवंबर 2026 को अपराह्न 4 बजे जिला योजना भवन, मंडला के सभाकक्ष में आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अधिमान्य प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
