Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नियमित परीक्षा की तैयारी कराने के निर्देश

मंडला, 7 नवंबर 2025

वर्तमान में जिले के समस्त शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षायें सम्पन्न हो रही हैं। आयुक्त लोक शिक्षण संचानालय मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा समय सारणी के साथ निर्देश जारी किये गये हैं कि विद्यार्थियों के लिये परीक्षा उपरान्त अगले दिवस के परीक्षा के विषय की तैयारी के लिए कक्षा का संचालन अनिवार्यतः किया जावेगा। ऐसे परीक्षार्थी जिनकी परीक्षा दोपहर पश्चात है उन्हें दोपहर पूर्व परीक्षा की तैयारी कराई जायेगी। किन्तु अनेक विद्यालयों में अध्यापन कार्य नहीं कराया जा रहा है जो कि वरिष्ठ कार्यालय के आदेश एवं निर्देशों की अवहेलना की श्रेणी में आता है जिला शिक्षा अधिकारी मुन्नी बरकडे द्वारा पुनः समस्त प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि समय सारणी के अनुसार नियमित रूप से अध्यापन कार्य कराया जाये। यदि निरीक्षण के दौरान अध्यापन कार्य कराते नहीं पाया जाता है तो नियमानुसार सर्व सम्बंधितों के विरूद्ध अविलम्ब समुचित अनुशासनात्मक कार्यवाही सक्षम अधिकारी को प्रस्तावित की जायेगी।

Related posts

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय मंडला में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

छात्र-छात्राओं ने बिनैका में चलाया स्वच्छता अभियान, निकाली नशा मुक्ति रैली

Reva India News

मंडला में गेहूं उपार्जन 2026-27 के लिए गुणवत्ता प्रशिक्षण सम्पन्न

Reva India News

Leave a Comment