Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

# संत शिरोमणि नामदेव जी की 756वीं जयंती 20 नवंबर को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई जाएगी

**मंडला।** संत शिरोमणि नामदेव जी की 756वीं जयंती आगामी 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को मंडला में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी जयंती महोत्सव को लेकर सामाजिक बंधुओं एवं श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

 

जयंती के पावन अवसर पर रंगरेज घाट स्थित श्री राधा-कृष्ण, विठ्ठल-रुक्मिणी मंदिर एवं संत शिरोमणि नामदेव जी के मंदिर में विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे सुंदरकांड पाठ के साथ होगा। इसके पश्चात मां नर्मदा जी को विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ चुनरी अर्पित की जाएगी। धार्मिक कार्यक्रमों की अगली कड़ी में हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुजन विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और समाज की खुशहाली की कामना करेंगे। इसके बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 

संत शिरोमणि नामदेव जी का जीवन भक्ति, प्रेम, समानता और सामाजिक समरसता का संदेश देता है। उनकी भक्ति परंपरा ने समाज को ईश्वर के प्रति समर्पण और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाया है। यही कारण है कि उनकी जयंती केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके विचारों और आदर्शों को स्मरण करने का भी पावन अवसर है।

 

आयोजन समिति एवं सामाजिक बंधुओं ने समस्त समाजजनों, श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कार्यक्रम में उपस्थित होकर संत शिरोमणि नामदेव जी का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Related posts

’’कैरियर की बात आपके साथ’’ संवाद संपन्न

Reva India News

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीयन प्रारंभ 26 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

Reva India News

*69वीं स्कूल नेशनल गेम्स दिल्ली में खिलाड़ियों की ऐतिहासिक जीत।*

Reva India News

Leave a Comment