Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवांकुर संस्था धेनु बाड़ी गौरक्षण समिति अचली ने धूमधाम से मनाया गोपालाष्टमी पर्व

मंडला, 18 नवम्बर 2026

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद्, विकासखंड मंडला द्वारा चयनित नवांकुर संस्था धेनु बाड़ी गौरक्षण समिति, अचली के तत्वावधान में गोपालाष्टमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में परम पूज्य नीलू महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सोनू भालावी, वरिष्ठ समाजसेविका श्रीमती प्रिया धुर्वे, विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया, नवांकुर संस्था की संचालिका सुश्री किरण ठाकुर, गौ सेवक श्री रेनु कछवाहा, श्री सुधीर कांसकार सहित बड़ी संख्या में गौ सेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने कहा कि गौ संरक्षण केवल किसी एक वर्ग का दायित्व नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, कृषि अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक-नैतिक मूल्यों के संतुलन के लिए यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय ग्रामीण जीवन एवं जैविक कृषि व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार रही है। अतः गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक नागरिक को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सोनू भालावी ने कहा कि निराश्रित एवं बेसहारा पशुओं की सहायता करना हम सभी का दायित्व है। सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश को सुरक्षित गौशालाओं तक पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करें तथा उनके लिए चारा एवं पानी की व्यवस्था में यथासंभव योगदान दें।

विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने पशु कल्याण के प्रति समाज में संवेदनशीलता विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता को रोकने के लिए समाज को जागरूक एवं सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

Related posts

मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार योजना के तहत मिले पट्टे सीएम श्री चौहान ने किया सजीव संबोधन

Reva India News

युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आज

Reva India News

किसान पंजीयन 14 अक्टूबर तक  

Reva India News

Leave a Comment